जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है, “इंद्रेश कुमार के दिल में जो आया, उन्होंने कहा। हो सकता है कि वह दबाव में रहे हों, इसलिए उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। लेकिन भारत जानता है कि अहंकारी कौन है। अहंकार, ‘400 पार’ की बात की और भगवान राम को लाने की बात की। जहां-जहां भगवान राम ने अपने पैर रखे, वहां-वहां बीजेपी हार गई।

