Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

पलायन के लिए मजबूर वैश्य परिवार को मिला पुलिस का सहारा

  • ग्राम प्रधान से तंग होकर पलायन का लिया था निर्णय, मकान व दुकान पर लगाया था बोर्ड
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिया सुरक्षा का आश्वासन, आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर : ग्राम प्रधान की दबंगई से दुखी होकर ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चौरावाला के इकलौते वैश्य परिवार’ ने गांव से पलायन का फैसला लिया था और अपने घर पर ‘मकान-दुकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया था। यह मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो जनपद पुलिस हरकत में आ गयी और मौके पर पहुंचकर तुरन्त पीड़ित परिवार का सुरक्षा का आश्वासन देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित से मकान-दुकान बिकाऊ है का बोर्ड भी हटवा दिया।

जनपद के थाना ककरौली के ग्राम चौरावाला निवासी मोहित गर्ग पुत्र विनोद कुमार गर्ग का परिवार कई पुश्तों से चौरावाला में रहकर परचून की दुकान चलाता है। मोहित का आरोप है कि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ दीरू दबंग प्रवत्ति का है और पिछले 2 साल से उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहा है। मोहित गर्ग का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनकी दुकान से प्रधानी चुनाव के समय 60 हज़ार रुपये का सामान उधार लिया था जिसका भुगतान मांगने पर पिछले 2 साल से ग्राम प्रधान लगातार उनका उत्पीड़न कर रहा है और अब स्थिति यह हो गई है कि ग्राम प्रधान रोज किसी न किसी बहाने, किसी न किसी सरकारी विभाग से उनका उत्पीड़न कराता है, उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें लिखाता है, जिसके चलते वह इतना मजबूर हो गए हैं कि उन्होंने गांव से पलायन करने का फैसला कर लिया है और अपने मकान पर ‘मकान-दुकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है। मोहित गर्ग ने बताया कि वह इस गांव का इकलौता वैश्य परिवार है और प्रधान की दबंगई से परेशान होकर और किसी भी सरकारी कार्यालय से कोई राहत न मिलने के कारण अब गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गया है।

मोहित ने बताया कि कल वे लोग प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मिले थे। उन्होंने भी पुलिस अफसरों को फोन किया था, लेकिन उनके फोन के बाद भी उनकी सुरक्षा के लिए किसी ने कुछ नहीं किया और उनके घर के सामने रात भर प्रधान से जुड़े असामाजिक तत्व हंगामा करते रहे और उनका परिवार दहशत के मारे रात भर रोता रहा और अब गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गया है। पीड़ित परिवार ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है जिसमें परिवार की महिलाएं भी रो-रोकर अपनी व्यथा सुना रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रही है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम चौरावाला निवासी विनोद कुमार द्वारा अपने मकान पर पलायन सम्बन्धी बोर्ड लगाया गया था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा जांच की गयी तो सम्पूर्ण प्रकरण बच्चों के विवाद से सम्बन्धित था, जिसके सम्बन्ध में थाना ककरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। उच्चाधिकारीगण द्वारा मकान स्वामी विनोद उपरोक्त को आश्वस्त किया गया है कि प्रकरण की जांच पूर्णतः निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। पुलिस के आश्वासन से मकान स्वामी पूर्ण रुप से संतुष्ट है तथा पलायन सम्बन्धी बोर्ड को हटा दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img