Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

स्वाती मालीवाल ने राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीती 13 मई को दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। स्वाति मालीवाल ने अपने मामले को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं को चिट्ठी लिखी है और उन्होंने मिलने का समय भी मांगा है।

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों से मैंने जमीन पर काम किया है और नौ सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की।

आगे लिखा कि बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके हुए। महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया। लेकिन बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण किया गया है। आज इस विषय पर मैंने इंडी गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img