Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: श्रृद्धा कपूर और राहुल मोदी का रिश्ता कंफर्म? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया फैंस को​ सरप्राइज?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर अपनी कलाकारी और क्यूटनेस से ​सबके दिलों पर राज करती हैं। वहीं, श्रृद्धा आए दिन सोशल मीडिया पर आकर अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच ​अभिनेत्री सुर्खियों में है। जिसमें इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में बात कही है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि वह कथित रूप से ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लेखक राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों की तरफ से इस बात की आधारिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है।

18 13

बता दें कि, श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। तस्वीर के साथ श्रद्धा ने लिखा, “दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।” यह पहला मौका है जब अभिनेत्री राहुल के लिए सार्वजनिक तौर पर ऐसा कुछ पोस्ट किया है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा की मुलाकात राहुल से फिल्म ‘ तू झूठी मैं मक्कार ‘ के दौरान हुई। तब वह इस फिल्म से लेखक के तौर पर जुड़े हुए थे। कथित तौर पर साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और प्यार हो गया। राहुल ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इस जोड़े को पहली बार 2023 में डिनर डेट के बाद एक साथ देखा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img