Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, फिल्म ​’सिकंदर’ की शूटिंग शुरू, एक्स पर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ​’सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। अब हाल ही में ईद के मौके पर सलमान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल, सलमान अपने फैंस को ईद 2025 में तोहफा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आज यानि बुधवार, 19 जून को सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है।

https://x.com/BeingSalmanKhan/status/1803299213146837146 

ट्वीटर पर शेयर की पोस्ट

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘सिकंदर’ की टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेता के साथ साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस नजर आ रहे हैं।

‘सिकंदर’ से सलमान खान का पहला लुक देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। तस्वीर में सलमान एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। उनका डैशिंग लुक देख फैंस बिना तारीफ किए नहीं रह पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img