Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

इंद्रानगर में महिला की गोली मारकर हत्या

  • हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश, महिला के हाथ के पास मिला रिवाल्वर
  • घर का सामान भी मिला अस्त-व्यस्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रात को पति के ड्यूटी पर जाने के बाद अकेली पत्नी का गोली लगा शव सुबह घर में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी और जिस रिवाल्वर से गोली मारी गई, वह महिला के पति का लाइसेंसी हथियार था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोर्चरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में बिखरा पड़ा सामान बता रहा था कि लूटपाट भी की गयी। वैसे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बदमाश डीवीआर साथ ले गए। घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसपी सिटी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

थाना ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर फेज-टू में राधेश्याम का तीन मंजिला मकान है। इसमें नीचे वह स्वयं रहते हैं और तीसरे फ्लोर पर उनके भाई का परिवार रहता है। राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल में एमआरओ के पद पर नौकरी करते हैं। उनका एक क्लीनिक बागड़ियान मोहल्ले में भी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राधेश्याम नाइट ड्यूटी कर घर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। पत्नी सुनीता (45) का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। सुनीता के सिर के दार्इं और गोली लगी थी और उनके हाथ में पति का लाइसेंसी रिवाल्वर फंसा था।

राधेश्याम की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, किसी ने ब्रह्मपुरी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और मौके से सबूत इकट्ठा कर शव को मोर्चरी भिजवाया। सुनीता की मौत के बाद मौके के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जबकि किसी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। ऐसे में सवाल यह कि यदि हत्यारे घर में चोरी करने आए थे तो सोने के जेवर क्यों छोड़ गए। हालांकि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त था। जबकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर साथ ले गए। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो किसी ने भी गोली चलने की आवाज आने से इंकार किया है।

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

जिस रिवाल्वर से महिला के सिर में गोली मारी गई है, वह महिला के हाथ में ही मिला, लेकिन जिस तरह रिवाल्वर महिला के हाथ में फंसा था, उससे भी सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या कैसे हो सकती है। जांच पड़ताल में कोई ऐसा कारण सामने नहीं आया। जिससे साफ हो सके कि महिला ने खुदकुशी की। जबकि रात 10 बजे बेटे से उनकी फोन पर बात हुई थी। बेटे आकाश ने बताया कि मां बिल्कुल सामान्य तरीके से बात कर रही थीं। महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी सुल्तानपुर में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। जबकि बेटा आकाश नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है।

बुलेट घर के बाहर सड़क पर मिली

राधेश्याम जब सुबह अस्पताल से घर आ रहे थे तो उन्हें अपनी बुलेट बाहर सड़क पर खड़ी दिखी। उसमें चाबी भी लगी थी। उनकी कुछ समझ नहीं आया कि यहां बाइक कैसे आ गई और ऐसे चाबी लगाकर कैसे छोड़ दिया गया। अब सवाल यह कि यदि बदमाश बुलट ले गए थे तो उसे कुछ दूर क्यों छोड़ गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

देर शाम मृतका के पति राधेश्याम मिश्रा की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जबकि पति के बयान और मौके से मिले सुबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी से ही बदमाश पकड़ में आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img