Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भाजपाईयों ने हाइवे से पशुओं से भरा केंटर पकड़ा

  • सूचना पर पहुुंची कोतवाली पुलिस ने केंटर कब्जे में लिया, तीन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर शनिवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरा हुआ एक केंटर पकड़ लिया। उन्होंने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर शनिवार देर रात पशुओं से भरे हुए एक केंटर को लेकर कोतवाली में पहुंचे। केंटर में दस पशु ठूंस ठूंसकर भरे हुए थे। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने केंटर चालक व अन्य के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर देकर उसने बताया कि वह देर शाम बाहर से आ रहा था।

तहसील के पास उसने पशुओं से भरा हुआ केंटर देखा तो उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन केंटर चालक उनकी गाड़ी में साईड मारकर निकल गया। उन्होंने पाठशाला चौकी पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। केंटर की तलाशी लेने पर उसमें पशु ठूस ठूस कर भरे हुए थे।

उन्होंने केंटर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फैजान पुत्र राशिद, अनस पुत्र नवाब निवासी केतीपुरा बागपत, कर्म सिंह चौहान पुत्र देशराज चौहान निवासी बागपत के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img