Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Meerut News: परिजनों ने मांग पूरी होने तक मृतक का अंतिम संस्कार करने से रोका

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: थाना क्षेत्र के गांव राठौरा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा। वहीं, दो ग्रामीणों ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी 20 लाख की आर्थिक मदद की मांग करते हुए मृतक के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव में बाहरी पुलिस बल तैनात कर दिया।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव राठौरा खुर्द में गांव में खेलते समय घर में बोल जाने को लेकर वाल्मीकि और जाटव समाज में सालों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर जाटव समाज के 45 वर्ष सोनवीर पुत्र ओमप्रकाश वाल्मीकि समाज के घर के आगे से गुजरा तो वाल्मीकि समाज के युवक ने सोनवीर को गोली मार दी।

मौके पर पहुंचे परिजन घायल सोनवीर को आनन फानन में चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे जहां सोनवीर रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मामले की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची  स्थिति को काबू में किया।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक ओमप्रकाश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी 20 लख रुपए की आर्थिक मदद पूरी न होने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। गांव में बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img