Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

TV News: अली गोनी संग शादी को लेकर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी,कहा-शादी के बंधन में नहीं बंध..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी जगत में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी को एक ब्यूटीफूल कपल के रूप में माना जाता है। वहीं दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी सपोर्ट करते हैं। दोनों से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। अब अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपनी शादी को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंध सकते हैं।

दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मन करेगा तब वो ऐसा करेंगे। उन्होंने यह भी साझा कि फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन ने कहा कि शादी को लेकर उन दोनों ने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बैठकर ये योजना नहीं बनाई की वो इसे कल या परसो कर ले। अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब उनका मन करेगा तब शादी कर लेंगी।

हमारा ध्यान सपनों पर

अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान साझा किया, ‘हम दोनों छोटे शहरों से संघर्ष करके आए हैं, हम अपने सपनों के साथ यहां आए हैं, हमारा ध्यान उन सपनों पर हैं। इसलिए, एक बार जब हम उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे, जहां हम एक-दूसरे के साथ उस खुशी को साझा करने के लिए अंदर से भी संतुष्ट और खुश होंगे।’

वर्क फ्रंट

जैस्मिन भसीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ जैसे सफल और मशहूर टीवी शो में काम कर चुकी हैं। जैस्मिन बिग बॉस के अलावा रियलीटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

अभिनेत्री ने साल 2022 में पंजाबी फिलम ‘हनीमून’ से डेब्यू किया है। उनके आगामी कार्य की बात करें तो वह जल्दी ही फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजरा आएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img