Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Mahima Chaudhary: महिमा चौधरी ने हिना खान को दिया हौंसला,कहा-आप मेरी बहादुर हैं हिना..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन यानि शुक्रवार को टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर खबर आई। जिसमें बताया गया कि अभिनेत्री को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस खबर को सुन फैंस से लेकर सेलिब्रिटिज तक ने उनके ठीक होने की कामना की है। वहीं अब महिमा चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया ​दी है। बता दें कि महिमा भी इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हो चुकी हैं।

दरअसल, हिना खान को प्रोत्साहन देते हुए महिमा चौधरी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपको मेरा बहुत सारा प्यार और शक्ति भेज रही हूं। आप मेरी बहादुर हैं, हिना। आप एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि आप ठीक हो जाएंगी। आपके पास लाखों लोग हैं, जो आपको शुभकामनाएं दे रहे हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने साथ में कई लाल दिल वाले इमोजी भी साझा किए हैं। गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने 2022 में अनुपम खेर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अपने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ने की बात बताई थी। वह अब पूरी तरह से कैंसर मुक्त हैं और कई लोगों के लिए आशा की किरण हैं।

अभिनेत्री के पोस्ट पर मौनी रॉय, नकुल मेहता, जेनिफर विंगेट, करिश्मा तन्ना समेत कई सितारे कमेंट कर उनका प्रतिसाहन बढ़ा चुके हैं। वहीं फैंस भी अभिनेत्री के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना खान ने बीते दिने शुक्रवार, 28 मई को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img