Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Meerut News: किसानों ने पहले दिन 2 घंटे फ्री कराया टोल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: एनएच-119हाईवे पर स्थित भैसा टोल प्लाजा का निर्माण कार्य पूर्ण होने और क्षेत्र के किसानों को टोल में छूट नहीं दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों को साथ लेकर भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने टोल पर हंगामा-प्रदर्शन कर आम जनता के लिए 2 घंटे टोल फ्री किया‌। बाद में टोल मैनेजर ने आला अधिकारियों से ग्रामीणों को टोल में छूट दिए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर टोल को सुचारु किया गया।

बता दें कि मेरठ-नजीबाबाद एनएच-119 का मेरठ से बहसुमा तक का निमार्ण कार्य लगभग पुरा हो गया है। जिसके चलते सोमवार को एनएचआई ने एनएच-119 से टोल वसुलने को लेकर सूचना जारी कर मंगलवार से एनएच-119 से गुजरने वाले वाहनों को भैंसा गांव के गांव के समीप टिोल प्लाजा से टोल देकर गुजरना होगा। टोल दरें वाहन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होंगी। हल्के वाहनों के लिए टोल दर कम होगी जबकि भारी वाहनों के लिए यह दर अधिक होगी। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पदाधिकारी को टोल चालू होने की जानकारी पर यूनियन के कार्यकर्ता 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए टोल फ्री कराए जाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे। जहां किसानों ने टोल निर्माण कार्य पूरा ना होने से पूर्व टोल चालू किए जाने का विरोध करते हुए आम लोगों के लिए टोल प्लाजा को 2 घंटे फ्री कराया। टोल मैनेजर रामेश्वर शर्मा द्वारा पीडी आरके नगरवाल से वार्ता का आश्वासन दिया तो किसानों ने टोल को सुचारु किया। यहां पर सचिन गुर्जर, कासिम, प्रीत यादव, मुकेश यादव, केशव यादव, अनिल शर्मा, मनीष, नवाज हैदर आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img