Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ के हीरा कारोबारी के स्टाफ से नागल में 3.5 करोड़ की लूट

  • गन प्वाइंट पर कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के एक बडेÞ हीरा कारोबारी के स्टाफ के साथ गन प्वाइंट पर सहारनपुर के नागल में 3.5 करोड़ की लूट कर ली गई। लूट की वारदात से शहर व सदर के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर साढेÞ तीन करोड़ की लूट की इस वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के पुत्र प्रियांक अग्रवाल का अटायर डायमंड से हीरो का कारोबार है। गुरुवार रात साढेÞ नौ बजे उनके स्टाफ के एक कार चालक समेत दो कर्मचारी बिजनेस के काम निपटा कर वाया सहारनपुर से मेरठ लौट रहे थे।

बुलियन एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अंग्रवाल ने बताया कि जब दोनों स्टाफ नागल से होकर गुजर रहे थे। उसी दौरान दो बाइकों जिनमेें एक काले रंग की पल्सर व दूसरी संभवत: सफेद अपाचे थी, पर सवार चार बदमाशों ने ओवर टेक कर गन प्वाइंट पर कार को रुकवा लिया। कार के रुकने के बाद उन्होंने हथियार की बट से शीशे पर प्रहार किया। स्टाफ भी समझ चुका था कि बदमाश हैं। उन्होंने प्रतिरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने कार की खिड़की से ही उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने खिड़की खेलकर पिस्टलनुमा हथियार स्टाफ की कनपटी से सटा दिया।

जान से मारने की धमकी देकर जो बैग उनके पास था, वो छीन लिया। बताया जाता है कि लूट की यह वारदात चंद मिनटों में अंजाम दे दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश हवा से बातें करते हुए देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। वारदात के बाद लुटे पिटे दोनों कर्मचारियों ने किसी प्रकार साढेÞ तीन करोड़ की लूट की वारदात की जानकारी प्रियांक को दी। इतनी बड़ी लूट की बुरी खबर पर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने अपने पिता व मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के मालिक प्रदीप अग्रवाल को यह जानकारी दी।

उन्होंने महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को बताया। उनकी मार्फत यह मामला एडीजी व आईजी सरीखे बडेÞ अफसरों तक जा पहुंचा। हालांकि बताया जाता है कि करोड़ों की लूट की खबर पर सहारनपुर व नागल पुलिस पहले ही एक्टिव हो गयी थी। प्रियांक अपने परिवार के कुछ सदस्यों व पारिवारिक मित्रों के साथ नागल के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, लूट की घटना के बाद सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे गए हैं।

विधायक राजीव गुंबर ने दी आलाधिकारियों की जानकारी

लूट की इस बड़ी वारदात की जानकारी मिलने पर सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर ने पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से बातचीत की। उन्हें पूरे मामले से अवगत करते हुए लूट के माल समेत पकड़ने को कहा। विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि विधायक सहारनपुर इस मामले में काफी सहयोग कर रहे हैं।

एडीजी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

मेरठ बुलियन टेÑडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिलेगा और 3.5 करोड़ की लूट की वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग की जाएगी।

आलाधिकारी मौके पर

करोड़ों की लूट की सूचना पर एसपी आरए सागर जैन मौके पर पहुंच गए। कई दूसरे अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गयी। विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि एसओ नागल ज्ञानेश्वर से उन्होंने बात की है।

एक दिन बाद गृह सचिव व डीजी को दौरा, खुली अलर्ट की पोल

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वेस्ट यूपी समेत उत्तराखंड व दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट पर है, लेकिन करोड़ों की लूट की इस वारदात ने पुलिस के हाई अलर्ट की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार को मेरठ में एडीजी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी व उत्तराखंड के पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग की। हालांकि इसका एजेंडा ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर था, लेकिन यह भी सही है कि कांवड़ यात्रा को लेकर सूबे के सीएम योगी की सतर्कता के चलते तमाम सरकारी एजेन्सियां अलर्ट मोड पर हैं।

अभी चार दिन पहले ही वीसी के जरिये सीएम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की थी। अफसरों को अलर्ट रहने को कहा था। इसके अलावा दो छह जुलाई को सूबे के गृह सचिव व डीजीपी आ रहे हैं। दोनों बडेÞ अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को यहां पहुंच रहे हैं। उनके आने के मद्देनजर वैसे ही पुलिस फोर्स अलर्ट पर रहेगा। अलर्ट के बावजूद यदि 3.5 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जाते हैं तो अलर्ट के दावे पर सवाल तो बनता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img