Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

‘पंचायत सीजन 3’ की कामयाबी से खुश हैं फैसल मलिक

 

CINEWANI 1


‘पंचायत’ के पहले और दूसरे सीजन की कामयाबी के बाद आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद गत 28 मई को ओटीटी प्लेटफार्म के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘पंचायत सीजन 3’ आॅनस्ट्रीम हो चुका है। पहले दो सीजन की तरह, इस तीसरे सीजन में भी एक्टर जितेंद्र कुमार, संविका, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और फैसल मलिक नजर आए। पहले की तरह इस तीसरे सीजन को दर्शकों ने पसंद बेहद किया। इस कामयाबी पर सीरीज में उप प्रधान प्रहलाद पांडे की भूमिका से फेमस हुए अभिनेता फैसल मलिक काफी खुश है। दिल छू लेने वाली, ग्रामीण भारत पर आधारित, कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘पंचायत’, के इस नए सीजन में जिस तरह से फुलेरा गांव के भीतर की नई चुनौतियों और संघर्षों को पेश किया गया, वह अपने आप में लाजवाब था। ‘पंचायत’ का यह तीसरा सीजन, पहले दोनों सीजन से कहीं ज्यादा दमदार साबित हुआ। इस बार, कहानी में ऐसी कई मजेदार चीजें हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आर्इं। ‘पंचायत 2’ में बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवान के पिता के तौर पर प्रह्लाद पांडे की भूमिका में अपनी एक्टिंग के कुछ ऐसे भावनात्मक पहलू नजर आए थे, जिसने दर्शकों की आंखों को गीला कर दिया था। ‘पंचायत 3’ में एक्टर फैसल मलिक पंचायत के उप प्रधान प्रहलाद पांडे के किरदार में और ज्यादा प्रबल रूप से उभरे और उन्होंने अपने भावनात्मक अभिनय से हर किसी के दिल में अपने लिए जगह बना ली। ‘पंचायत’ के बाद अब न केवल लोग फैसल को को पहचानने लगे हैं बल्कि उन्हें एक्टिंग में काफी मौके मिलने लगे हैं। इसके बाद उनकी जिम्मेदारी बहुत बढ़ चुकी है। वह अच्छे से अच्छा काम करना चाहते है। लेकिन कहीं न कहीं, उनके मन में इस बात को लेकर थोड़ा डर भी है कि वह दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेंगे या नहीं। फैसल मलिक अब जल्द ही ‘डेढ़ बीघा जमीन’, ‘सब फर्स्ट क्लास है’ समेत चार फिल्में तथा तीन वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं।


janwani address 3

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img