Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लगा पंख, मेरठ पहुंचे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी, बोले- अभेद्य सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और होगी ड्रोन से निगरानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार मेरठ पहुंचे। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार राज्यों के अधिकारियों के संग ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरी सभागार में बैठक हुई। इस दौरान अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

आपको बता दें कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी ने आज शनिवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से संबंधित सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक के उपरांत डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन कई दिन से कावड़ यात्रा की तैयारी में लगा हुआ था। डीजे की ऊंचाई और आवाज नियमित रूप से रखने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग की लाइन कांवड़ मार्ग पर शिविर में सुरक्षा के इंतजाम साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी होगी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी भी होगी। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिससे उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले कावड़ियों की जानकारी मिलती रहे, ताकि पहले से उनकी सुरक्षा से संबंधित पुलिस प्रशासन इंतजाम कर सके।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन की जानकारी पहले से ही प्रचार प्रसार करने की बात कही, ताकि लोगों को यातायात करने में परेशानी ना हो। वहीं, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अबकी बार कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया।

बेहतर कांवड़ियों की यात्रा संपन्न कराने की सरकार की प्रथामिकता है। जिसको देखते हुए कार्य किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

03 2

मेरठ पहुंचने के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, मेरठ मंडल कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि अधिकारियों ने औघड़नाथ मंदिर में दर्शन और पूजन भी किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img