- वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर : बिजनौर मुख्यालय से10 किलोमीटर दूर ग्राम स्वाहेड़ी बगीची में गुलदार की दहशत बनी है। गांव के आस-पास गुलदार देखा जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीण भयभीत है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के पास पिंजरा लगाने की मांग की। इसमें वन विभाग ने गांव के पास एक पिंजरा लगा दिया। पिंजरा लगाने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

