Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

हापुड़ स्टैंड पर सरेआम वृद्ध दंपति से लूट

  • हापुड़ से लगा था वृद्ध दंपति के पीछे लुटेरा
  • लूट का मौका लुटेरों को भगत सिंह मार्केट में मिला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के भारी भीड़ वाले हापुड़ स्टैंड चौराहा इलाके में मंगलवार को बदमाश ने वृद्ध दंपति से लूट की। इस दौरान बदमाशों ने वृद्धा के कुंडल भी नोंच लिए। लूट कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीछा कर दबोच लिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। हापुड़ निवासी वृद्ध दंपति मिथलेश व लाखन सिंह परतापुर में निवासी बेटे अंश जो सेना में कार्यरत है, उससे मिलने जा रहे थे। वृद्ध दंपति बस से हापुड़ से मेरठ पहुंचे थे। सोहराबगेट बस स्टैंड पर उतरने के बाद ई-रिक्शा से भगत सिंह मार्केट हापुड़ स्टैंड पहुंचे।

वहां से ई-रिक्शा बदलकर उन्हें परतापुर पहुंचना था। इस दौरान जैसे ही वृद्ध दंपति ई-रिक्शा से उतरे, तभी एक बदमाश वहां आया और वृद्धा के कान से कंडल नोंच लिए और अन्य सामान भी छीनकर भागने लगा। भीड़ वाले इलाके में भरे बाजार में लूट की वारदात से सनसनी फैल गयी। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और लूटकर भाग रहे बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी दूर तक भागने के बाद भीड़ ने बदमाश इरशाद पुत्र यामीन निवासी हापुड़ को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लूट की वारदात अंजाम देने वाले बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश का नाम यामीन है और वह हापुड़ से ही दंपति के पीछे लगा था। जिस बस से दंपति मेरठ पहुंचे, उसे बस में वह भी सवार था, लेकिन लूट का मौका उसको भगत सिंह मार्केट में मिला। उसके लिखाफ मुकदमा लिख लिया गया है।

लोन की जमीन धोखे से बेची

अपनी जमीन पर अपना मकान बनाने का सपना देखते हुए कुछ लोगों ने प्लॉट खरीदे, लेकिन खरीदे गए प्लॉटों पर पहले से ही बैंक से लोन लिया गया है। अब प्लॉट बेचने वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। मामला कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव डाबका व गोविंदपुरी उर्फ घसौली मे प्लॉट खरीदने से जुड़ा है। यहां प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वाले लोग मंगलवार को जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाने पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि सतेंद्र प्रकाश सिंघल निवासी आनंदपुरी और विपिन कुमार निवासी शास्त्रीनगर ने उनकी जमीन के बैनामे किये थे। जबकि इसमें एक महिला भी शामिल है, जिसने पॉवर आॅफ अटर्नी विपिन कुमार को दे रखी है।

आरोप है कि इनके साथ अमित सिंह व अनीस अहमद नाम के प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल है। जिस जमीन पर प्लॉट काटकर बेचे गए हैं। उस जमीन पर सतेंद्र प्रकाश सिंघल ने पंजाब नेशनल बैंक की वेदव्यासपुरी शाखा से पांच करोड़ का लोन ले रखा है। जिसके बाद इन सभी ने धोखाधड़ी करके इस जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिये। इसके साथ ही इन सभी लोगों ने कुसुमलता पत्नी गंगाशरण, प्रदीप, सौरभ व अमित की 540 वर्ग गज जमीन का भी गत 20 अप्रैल 2022 को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बाद 12 लोगों को बैनामा कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि वह इस मामले को लेकर कई बार इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img