Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पेपर मिल कारोबारी को एकाउंटेंट ने लगाया 28 लाख का चूना

  • भैंसाली बस अड्डे पर मोबाइल झपटकर भाग रहा बदमाश दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र के शंभु नगर निवासी पेपर मिल कारोबारी को उनके एकाउंटेंट ने 28 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी एकाउंटेंट के खिलाफ रेलवे रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी घर से फरार है, उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर रेलवे रोड आनंद गौतम ने बताया कि कारोबारी विकास गुप्ता ने अपने एकाउंटेंट के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ लिखा पढ़ी कर दी गयी है। बकौल, पुलिस विकास गुप्ता के यहां एकाउंटेंट अंकुर त्यागी सारा लेन-देन संभालता था।

वहीं चेकों का हिसाब रखता था। लेन-देन का सारा काम वह देख रहा था। कारोबारी ने आरोप लगायाकि कारोबार से संबंधित कई बड़ी रकम के ऐसे चेक थे जिनको उन्होंने अपने खाते में जमा कराने को एकाउंटेंट से कहा। उन्होंने बताया कि जो रकम जमा कराए गए चेकों के सापेक्ष उनके एकाउंट में आनी चाहिए थी वो नहीं आयी। ऐसे एक दो नहीं कई मामले हो गए। कारोबारी का कहना है कि पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद जिस पार्टी ने चेक दिया है उसके स्तर से चेक बैंक से क्लीयर कराने में देरी हो रही है,

लेकिन जब ऐसे कई चेक हो गए तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने चुपचाप बैंक में पड़ताल कि तब कहीं जाकर एकाउंटेंट के खेल का खुलासा हुआ। दरअसल, जो भी चेक आ रहे थे उन्हें एकाउंटेंट एक छदम खाते में जमा करा रहा था, जिसकी रकम उसके पास पहुंच रही थी। इस बात की भनक संभवत: आरोपी को भी लग गयी थी कि उसके खेल पर से पर्दा उठ गया है। उसने आना बंद कर दिया। उसका नंबर भी बंद जाता। इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी है।

रोडवेज से झपटमार दबोचे

सदर बाजार थाना के रोडवेज भैंसाली बस स्टैंड से चार्जिंग पर लगाया मोबाइल झपट कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने दबोच कर उसकी जतमकर पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार जलीकोठी निवासी आविद पुत्र यामीन व ताहिर पुत्र इकबाल जो कपडेÞ की फेरी लगाते हैं, बिजनौर से मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने अपना मोबाइल रोडवेज पर चार्जिंग पर लगा दिया। उसी दौरान एक युवक वहां आया और मोबाइल झपट कर भागने लगा। शोर मचाने पर भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बदमाश का नाम रमित रजा निवासी अख्तर मस्जिद बताया गया है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।

10 लाख को 10 करोड़ बनाने का लालच देकर ठगी

मेरठ: तंत्रमंत्र द्वारा 10 लाख को 10 करोड़ में बदलने का झांसा देकर युवक ने ठगी करने का आरापे लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि ठगी करने वाले ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो पैसे वापस मांगे गए, लेकिन अब वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है। फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी लखमी से कप्तान से शिकायत की है। जिसमें उसने रोहटा रोड के रहने वाले इरफान नाम के युवक पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके मोबाइल पर अप्रैल माह में 7037377419 नंबर से कॉल आई।

जिसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को एक पंडित बताया और उसे तंत्रमंत्र के जरिए 10 लाख की रकम को 10 करोड़ में बदलने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने आरोपी को पैसे दे दिये। इनमें से कुछ रकम आॅनलाइन भी दी गई, लेकिन न तो उसके 10 लाख 10 करोड़ में बदले न ही उसे उसकी रकम वापस मिल रही है। पीड़ित का आरोप है ठगी करने वाला युवक अब पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़ित का आरोप है इस मामले में शिकायत करने पर उसे ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी मिल रही है। साथ ही पीड़ित के रिश्तेदार अरुण कुमार निवासी गांव टिकरी थाना जानी को भी मदद करने पर जेल भिजवाने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने कप्तान से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img