Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

UP Latest News: बस और दूध टैंकर की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 18 लोगों की मौत,20 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, सुबह बस और दूध टैंकर की भिडंत हो गई है। दरअसल, लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और करीब दस साल के बच्चे सहित 18 यात्रियों की मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इस बस में बच्चों सहित 100 यात्री बैठे थे।

सूचना के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार होने से बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। सीटों पर बैठे और लेटे यात्रियों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

पीड़ितों को अस्पताल भेजा

सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। उपचार के बाद घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img