- बाउंसरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शनिवार की रात नौचंदी स्थित पटेल मंडप में रेणुका पंवार स्टार नाइट का आयोजन किया गया था। स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान रेणुका पंवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके साथ आए बाउंसर ने उन्हें गाड़ी से बैठाकर होटल ले गए। दरअसल, हुआ ये कि रेणुका पंवार स्टेज पर गाना गाते समय उनको बेचैनी महसूस हुई। जिसके बाद वह कूलर के आगे बैठ गई। जिस कारण कार्यक्रम बीच में रोक दिया गया।
इसका कारण ब्लड प्रेशर डाउन होना बताया जा रहा है। अधिक गर्मी और भीड़ होने के कारण पटेल मंडप में उमस हो गई थी। जिस कारण बेचैनी महसूस होने पर उनकी रेणुका की तबीयत बिगड़ गई। इसके साथ ही पटेल मंडप की व्यवस्थाओं और समिति पर सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि जिस वक़्त हरियाणवी गायिका की तबीयत बिगड़ी है। उस समय उनको कोई भी प्राथमिक उपचार दिलाने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। न तो मौके पर डॉक्टर था और न ही एंबुलेंस। साथ ही पटेल मंडप पर जहां पर कलाकार प्रस्तुति देते हैं।
वहां पर एसी, पंखा, कूलर जैसी कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। भीड़ के कारण उमस पैदा होने पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। जिसके बाद उनके साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने ही अपनी गाड़ी में उनको होटल ले जाकर उपचार कराया। आराम न मिलता देख उनको लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलने पर मेला कमेटी से जुडेÞ लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने उनसे जब एम्बुलेंस न होने की बावत सवाल किया तो वह कन्नी काट गए। इस संबंध में सीडीओ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। मामले को लेकर पटेल मंडप में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

