जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा : क्षेत्र के गांव साकरौद में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी के साथ इलाके में पहुंची। टीम सांकरौद और उसके आसपास में लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
वन विभाग की टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही रात्रि में सर्चिंग अभियान भी चलाया गया। ट्रिप कैमरा भी स्थापित किया जा रहा है ।

