जनवाणी संवाददाता |
बागपत : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं समाजहित कार्यों में व्यापक योगदान देने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान- 2023 से सम्मानित किया है।
राज्यपाल ने डीएम के उज्जवल भविष्य एवं कुशलता की कामना की। सम्मान समारोह लखनऊ राजभवन में आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।

