जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हजारीबाग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजू के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को बांटा था। इसके साथ बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पटना से पंकज सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने हरियाणा के हजारीबाग ट्रंक से नीट के पेपर चोरी किए।

