जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना विभाग में ठेकेदार पुनीत जिंदल से जेई धीरज कुमार ने 5.40 लाख का भुगतान करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने जेई को समझाने की कोशिश की, लेकिन जेई अपनी मांग पर अड़ा रहा।
मंगलवार को पीड़ित ठेकेदार से जेई ने पैसे लेने के लिए कचहरी के पास अंबेडकर चौपले पर बुलाया। यहां आने से पहले ठेकेदार पुनीत ने एंटी करप्शन विभाग को सूचना दे दी थी। जिसके बाद जेई धीरज कुमार को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा लिया।

