Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

नगर निगम: तीन सफाई नायक सस्पेंड

  • निरीक्षण में मिली खामियां, सफाई निरीक्षक की सेवा पुस्तिका में दी प्रतिकूल प्रविष्टि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शहर की सफाई पर अपना पूरा फोकस कर दिया है। सोमवार की सुबह सात बजे नगर आयुक्त दल बल के साथ वार्ड 16 व 7 और 32 का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्हें सफाई कर्मी सफाई करते हुए नहीं मिले तथा गंदगी का ढेर लगा था।

इसको नगरायुक्त ने लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से तीन सफाई नायक और एक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर दी। तीनों सफाई नायकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर अजय सिंह की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

जिन सफाई नायकों को सस्पेंड किया गया है, उनमें बिजेन्द्र, विजय व नवीन शामिल है। सबसे पहले सफाई को देखने के लिए नगर आयुक्त सिविल लाइन यूनिवर्सिटी रोड पर पहुंचे, जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे, लेकिन सफाई कर्मचारी नदारद थे। दूसरा रुड़की रोड स्थित डौरली में भी कुछ वैसी ही स्थिति थी, वहां भी सफाई कर्मचारी गायब मिले।

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सोमवार की शाम को नगर निगम आॅफिस में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाया और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने दो टूक कह दिया कि प्रत्येक दिन सुबह सात बजे शहर की सफाई को लेकर वो निरीक्षण के लिए निकलेंगे, जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी हर रोज मौजूद रहेंगे। अब तक नगर आयुक्त अकेले ही निरीक्षण कर रहे थे, लेकिन मंगलवार से नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर उनके साथ-साथ निरीक्षण पर रहेंगे।

निरीक्षण में गायब मिले तीन सफाई नायकों को नगरायुक्त मनीष बंसल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बिजेन्द्र, विजय और नवीन कुमार ड्यूटी से गायब मिले, ये तीनों सफाई नायक है,जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सफाई निरीक्षक अजय शील को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।

यही नहीं, नगरायुक्त ने कहा कि हर रोज सुबह सात बजे निरीक्षण पर निकला जाएगा, जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img