Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

कांवड़ खंडित होने पर शिवभक्तों का जमकर बवाल

  • मुजफ्फरनगर जिले के छपार में हंगामे के बाद मेरठ में भी हाईअलर्ट
  • मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्विफ्ट कार से छू जाने के चलते मुजफ्फरनगर के छपार के बझेड़ी कट के समीप कांवड़ खंडित हो जाने पर रविवार रात 10 बजे कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। स्विफ्ट कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जहां यह घटना हुई उसके सामने स्थिति श्रीलक्ष्मी फूड प्लाजा में भी जमकर तोड़फोड़ की। भोजनालय में मौजूद लोगों को भी नहीं बख्शा गया। उनको भी बुरी तरह पीटा। भोजनालय में कुर्सियां उठाकर हवा में उछाल दी गयीं। कांवड़ियों से भोजनालय के लोगों को छुड़ाने पहुंचे पुलिस वालों पर भी हंगामा कर रहे कांवड़ियों ने कुर्सियां फेंकी।

उनसे धक्का-मुक्की कर जिसको पीट रहे थे, उसको छीनने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार इस शख्स को सुरक्षित बचा लिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ में भी पुलिस प्रशासन अब चौकसी बरत रहा है। कांवड़ यात्रा नोडल, एसपी टैÑफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, उसके बाद यहां सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से शहर के जिन रास्तों से कांवड़िये गुजरते हैं। वहां के मीट की दुकानें बंद कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

तमाम घटनाओं व सूचना पर नजर रखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर रविवार रात की घटना के अलावा दो दिन पूर्व भी छपार इलाके में कांवड़ियों ने ताऊ के होटल पर जमकर हंगामा किया था। वहां लहसुन, प्याज का आरोप भोजन कर रहे गाजियाबाद के कांवड़ियों ने लगाया था। यहां गौरतलब है कि देहरादून व मेरठ में हुए मुख्य सचिव व डीजीपी की बैठक में बताया गया था कि यात्रा के दौरान पुलिस कर्मी कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के वेष में रहेंगे, लेकिन ऐसा कुछ अभी नजर नहीं आ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img