Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

झमाझम बारिश से उमसभरी गर्मी से मिली राहत

  • सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई और एक ही दिन में 48.4 मिमी बारिश ने जलभराव कर दिया

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सावन माह के पहले सोमवार को झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई और एक ही दिन में 48.4 मिमी बारिश ने जलभराव कर दिया। बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी। अभी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पद सकता है। मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 97 एवं न्यूनतम आर्द्रता 80 दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश का प्रकोप बढ़ेगा। उधर, बारिश से प्रदूषण में भी कमी आयेगी। अगर देखा जाए तो इस समय मेरठ का प्रदूषण बेहद अच्छा चल रहा है। इस समय 100 के आसपास प्रदूषण चल रहा है। जो बेहद अच्छा है।

उफान पर गंगा, खादर में फिर से गहराया बाढ़ का संकट

हस्तिनापुर: पहाड़ी इलाकों और वेस्ट यूपी के मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से 24 घंटे में हुई भारी बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। गंगा किनारे बसे 20 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंढराने लगा है। बिजनौर बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार के अनुसार सोमवार सुबह हरिद्वार के भीमगौंडा बैराज से गंगा में 1 लाख 20 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज गंगा में चल रहा था। बिजनौर बैराज से गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गंगा के खादर इलाके में बारिश से फसले भी जलमग्न हो गईं हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खादर इलाके में धान की फसल को हुआ है।

ये गांव होंगे प्रभावित

गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते गंगा किनारे बना अस्थाई तटबंध टूट सकता है। ऐसे में इन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जायेगी। जहां गांवों के संपर्क मार्ग कटने के साथ यह गांव पानी में डूब जायेंगे। जिनमें मखदूमपुर, हरीपुर, रठौरा कढ़ला, दबखेड़ी, हंसापुर, मनोहरपुर, बधुवा आदि गांवों बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img