Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा मार्ग पर बवाल, अफसरों के फूले हाथ-पैर

  • बवाल की सूचनाओं पर दिनभर दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां
  • डाबका, एनएच-58, हापुड़ रोड, परतापुर और इंद्रा चौक पर किया हंगामा

जनवाणी टीम |

मेरठ/कंकरखेड़ा/परतापुर/खरखौदा/दौराला: कांवड़ियों की आमद बढ़ने के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर हंगामें की घटनाओं में भी एकाएक इजाफा हो गया है। सोमवार को कंकरखेड़ा के डाबका हाइवे, हापुड़ रोड व परतापुर में हंगामा हुआ। इससे पहले रुड़की रोड पर हंगामा हो चुका है। हंगामे की सूचना पर दिन भर पुलिस प्रशासन के अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहीं, लेकिन कहीं भी हालात नहीं बिगड़ने दिए गए। इंद्रा चौक पर भी हंगामा हुआ, हालांकि बात नहीं बढ़ी।

हापुड़ रोड सड़क जाम

लोहिया नगर थाना के हापुड़ रोड पर हाइवे पर दो बाइकों की मामूली भिड़ंत के बाद कांवड़ होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। हाइवे पर जाम लगा दिया। हापुड़ निवासी प्रवीण पुत्र योगेश सपनावत के रहने वाले अपने साथी केशव पुत्र प्रदीप के साथ हरिद्वार से जल लेकर हापुड़ जा रहा था। सोमवार को दोनों बाइक से हापुड़ रोड से गुजर रहे थे। अलीपुर के सामने एक बाइक सवार अपनी बाइक को पीछे कर रहा था। जिसके चलते पीछे से आ रही कांवड़ियों की बाइक युवक की बाइक से टच हो गई।

इसके बाद कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़ियों की भीड़ जुट गई और कांवड़ियों ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने कांवड़ियों को दोबारा से अपनी गाड़ी से जल लेने के लिए हरिद्वार भेजा। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी के हालात बने रहे।

हाइवे पर क्रेटा ने मारी कांवड़ियों को टक्कर, बवाल

एनएच-58 स्थित डाबका गांव के सामने क्रेटा कार से सड़क पार कर रहे एक कांवड़िये को जोरदार टक्कर लग गई। गाजियाबाद निवासी हरिहर सिंह पुत्र राज सिंह साथियों के साथ कांवड़ लेकर गाजियाबाद जा रहा था। इसी बीच वह दोपहर के समय विश्राम करने के लिए डाबका कट के सामने बने शिविर में रुक गया था। कांवड़ियां सड़क पार कर कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ियां उछलकर सड़क पर जा गिरा।

कार की टक्कर से कांवड़ियां के पैर में चोट लग गई। टक्कर लगने के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये इकट्ठे हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागने लगा। जिसके बाद कांवड़ियों ने घेरकर कार को रोक लिया। गुस्साएं कांवड़ियों ने कार में लाठी-डंडों से हमला कर दिया और कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। वही हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हंगामा की सूचना पर सीओ दौराला शुचिता सिंह व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में तीन स्थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और किसी तरह कांवड़ियों को समझने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल कांवड़ियां को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी चालक को लेकर थाने आ गई। चालक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। कांवड़ियों के रुौद्र रूप को देखकर अन्य राहगीरों ने अपने वाहन पीछे ही खड़े कर लिए।

पैसे चुराने का आरोप हंगामा और गाली-गलौज

दौराला के सुपरटेक कॉलोनी के सामने सोमवार को कांवड़ियों ने विशेष समुदाय के दो बच्चों पर कांवड़ से पैसे चुराने व कांवड़ खंड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया। कांवड़ियों ने पुलिस हिरासत से किशोर को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस से जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। बाद में किशोर की मां ने माफी मांगी, जिस पर मामला शांत हुआ। दिल्ली निवासी विक्रांत ने आरोप लगाया कि उसकी कांवड़ के पास से विशेष समुदाय के दो किशोरों ने कांवड़ से कुछ पैसे चुरा लिए और कांवड़ खंडित कर दी।

इस पर कांवड़ियों ने एक किशोर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। वहां हंगामा शुरू कर दिया और दिल्ली देहरादून हाइवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर सीओ अभिषेक पटेल और सीओ सुचिता सिंह मौके पहुंचे। कांवड़ियों ने पुलिस के साथ जमकर बदतमीजी की। पुलिस ने किशोर को थाने भेजने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों ने उसे गाड़ी से जबरन नीचे उतार लिया। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों से बचाकर किशोर को दौराला थाना भेजा। किशोर को जान से करने का प्रयास किया। बाद में किशोर की मां दूसरे बच्चे को लेकर मौके पर पहुंची और कांवड़ियों से माफी मांगी।

अभद्र टिप्पणी पर कांवड़ियों ने कार चालक से की मारपीट

खरखौदा के मेरठ-हापुड़ मार्ग पर थाने के निकट बैठे कार चालक की अभद्र टिप्पणी से गुस्साए बुलंदशहर के कांवड़ियों ने उसकी धुनाई कर दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पहुंचे थाना प्रभारी ने कार चालक को वहां से घर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ गए द्वारा कार चालक के साथ मारपीट की गई थी। आसपास के नागरिकों ने मारपीट कर रहे कांवड़ियां को समझा-बुझाकर उसके गंतव्य की ओर चलता कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img