Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

महानगर में सीवर लाइन बिछाने में बड़े गोलमाल की बू

  • चयनित वार्डों में निगम का निर्माण विभाग बिछा रहा सीवर लाइन
  • जल निगम में आपत्ति की और निगम को भेजा है नोटिस

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर निगम का निर्माण विभाग जो खेल ठेकेदारों से मिलकर खेल रहा है, वह भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना है। लेकिन, इस पर न तो मेयर ध्यान दे रहे और न ही नगर आयुक्त। आखिरकार निर्माण विभाग चयनित 21 वार्डों में ठेकेदारों के जरिये सीवर लाइन डलवा रहा है, जबकि एक पखवाड़े बाद जल निगम को यहां लाइन डलवानी ही है।

निगम की लाइन से जल निगम की लाइन के मेल न खाने से उसे दुबारा उखाड़ना होगा। ऐसे में धन का बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं होने वाला। फिलहाल, इस बाबत जलनिगम ने निर्माण विभाग को नोटिस दिया है। बावजूद इसके धन पचाने की गरज से काम जारी है।

यह बता दें कि सहारनपुर महानगर के 21 वार्डों को स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में चयनित किया गया है। इन 21 वार्डों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीवर लाइन डाली जानी है। आधिगकारिक जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में सीवर लाइन डालने की योजना का कुल बजट 2 सौ 79 करोड़ रुपये है।

जलनिगम सहारनपुर महानगर में डलने वाली सीवर लाइन का ठेका गाजियाबाद की एक कंपनी को दिया है। कंपनी द्वारा हकीकत नगर से सदर बाजार और रेलवे स्टेशन से जीपीओ रोड पर फिलहाल सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है।

जल निगम के सहायक अभियंता वेदपाल का कहना है कि जल्द ही एबीडी एरिया में चयनित अन्य इलाकों में भी सीवर लाइन का काम शुरू किया जायेगा।सहायक अभियंता ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है एबीडी एरिया में नगर निगम के ठेकेदार सीवर लाइन डाल रहे हैं।

ठेकेदार द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन का मिलान मेन लाइन से करने में दिक्कत आयेगी और उसे तोड़ने से सरकारी धन का नुकसान होगा। इसलिए नगर निगम के निर्माण विभाग को इस बाबत चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया है। लेकिन, यहां तो केवल धन पचाने की जुगत भिड़ाई जा रही है।

आखिरकार, नगर निगम के निर्माण विभाग ने ठेकेदारों के जरिये सीवर लाइन डलवा रहा है। जाहिर है कि इसमें धन की बर्बादी हो रही है। फिलहाल, नगर निगम में अंधेरगर्दी चल रही है। यहां शायद ही कोई विभाग हो जहां पर सरकारी धन की बंदरबांट न हो रही हो।

महानगर के 21 वार्डों को स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में चयनित किया गया है इन वार्डो मे स्मार्ट सिटी योजना के तहत जल निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जानी है। सवाल है कि निगम फिर सीवर लाइन डलवा रहा है। इस बाबत नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि इस तरह की बात है तो जांच कराई जाएगी और उपयुक्त कार्रवाई होगी। सहारनपुर जल निगम के सहायक अभियंता वेदपाल ने बताया कि एबी डी एरिया के लिए चयनित इलाके इस प्रकार हैं।

सहारनपुर सीवरेज योजना जोन-1 सबजोन-1 – इस योजना में अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नानुसार वार्डों में सीवर संबंधी कार्य कराए जा रहे है।

  1. वार्ड सं. 16 नवीन नगर
  2. वार्ड सं.34 इलाीहपुरा
  3. वार्ड सं. 37 गिल कालोनी
  4. वार्ड सं. 48 आवास विकास
  5. वार्ड सं.50 हकीकत नगर
  6. वार्ड सं. 55 चन्दर नगर

एबीडी एरिया स्मार्ट सिटी से संबंधित कार्य-इस योजना के निम्नानुसार वार्डों में सीवर संबंधी कार्य अतिशीघ्र कराए जाने प्रस्तावित है।

  1. वार्ड सं. 23 किशनपुरा
  2. वार्ड सं. 70 काजी लक्खी गेट
  3. वार्ड सं. 44 कुतुबशेर
  4. वार्ड सं.07 जाटव नगर
  5. वार्ड सं. 69 लोहानी सराह
  6. वार्ड सं. 43 सराय हिसामुद्दीन
  7. वार्ड सं.सराय मरदान अली
  8. वार्ड सं. 66 नदीम कालोनी
  9. वार्ड सं. 40 गुरुद्वारा कालोनी
  10. वार्ड सं. 24 गोविंद नगर
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img