Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

नया कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में: विनय रोहिला

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में है। नए कानून के विरोध में आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस और वामपंथी किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। जबकि नए कानून के तहत एमएसपी पर 74 गुना दालें खरीदी गई हैं, इससे अन्नदाताओं को उपज का उचित मूल्य मिला है।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। वित्तीय वर्ष 2020 में कृषि विभाग का बजट 1,34,399 करोड़ है, जो वर्ष 2013-14 से 6 गुना अधिक है। बताया कि वर्ष 2015 में देश में अनाज का कुल उत्पादन 251.5 था, जो वर्तमान में बढ़कर 296.65 टन हो गया है, जो एक रिकॉर्ड है।

गोयल ने कहा भाजपा सदैव किसानों की हितेषी रही है। किसानों को उनकी उपज का अधिक दाम मिल सके, किसान अपनी फसल किसी को भी कहीं भी और किसी भी समय बेच सकते हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र किसान संगठनों से चर्चा और उनकी शंकाओं के समाधान का प्रयास कर रही है।

गोयल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान ही देश में 60 प्रतिशत फसल का उत्पादन करते हैं। इन्हीं किसानों को कांग्रेस और वामपंथी नए कृषि कानून पर भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के किसानों ने भारत बंद का समर्थन न कर देश विरोधी ताकतों को आईना दिखाया है।

पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, संदीप गुप्ता, राकेश चंद्रा, जयंत शर्मा, संजय व्यास, अनिता तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img