Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कर्मों में भागीदारी

Amritvani

रत्नाकर नाम का एक लुटेरा राहगीरों को लूटता और लूट की कमाई से अपना तथा अपने परिवार का पेट पालता था। एक बार उसे निर्जन वन में नारद मुनि कुछ अन्य संतों के साथ मिले। रत्नाकर ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। तब नारद जी ने रत्नाकर से प्रश्न किया, तुम यह निम्न कार्य किसलिए करते हो? इस पर रत्नाकर ने जवाब दिया, अपने परिवार को पालने के लिए। इस पर नारद जी ने पूछा, तुम जो भी अपराध अपने परिवार के पालन के लिए करते हो, क्या वह तुम्हारे पापों का भागीदार बनने को तैयार होंगे? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए रत्नाकर, नारद को पेड़ से बांधकर अपने घर गए। घर जाकर उन्होंने अपने घर वालों से प्रश्न किया, मैं राहगीरों को लूटकर आप सभी का पालन-पोषण करता हूं। कल जब मेरे इस पाप कर्म के लिए मुझे दंड मिलेगा तो क्या आप मेरे पाप कर्म में भागीदार बनेंगे?रत्नाकर यह जानकर स्तब्ध रह गए कि परिवार का कोई भी व्यक्ति उनके पाप का भागीदार बनने को तैयार नहीं है। बल्कि उन्होंने रत्नाकर को समझाया कि सभी को अपने अपने हिस्से के कर्मों के फल का भुगतान करना होता है। यह सुनकर रत्नाकर बहुत दुखी हुए। घर से वापिस लौटकर उन्होंने नारद जी के चरण पकड़ लिए। तब नारद मुनि ने कहा कि, हे रत्नाकर, यदि तुम्हारे परिवार वाले इस कार्य में तुम्हारे भागीदार नहीं बनना चाहते तो फिर तुम क्यों उनके लिए यह पाप करते हो? इस तरह नारद जी के उपदेश ने रत्नाकर की आंखों से अज्ञान का पर्दा हटा , उन्हे सत्य के दर्शन करवाए और उन्हें राम-नाम के जप का उपदेश भी दिया, परंतु रत्नाकर राम शब्द का उच्चारण नही कर पा रहे थे, तब नारद जी ने विचार करके उनसे ‘मरा-मरा’ जपने के लिए कहा। और ‘मरा’ रटते रटते वही शब्द ‘राम राम’ हो गया।janwani address 7

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img