Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पहले शराब पिलाई, फिर दोस्त की ले ली जान

  • हत्या कर लाश काली नदी में फेंकी, दो हिरासत में आरोपी पुलिस को कर रहे गुमराह, थाने पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: दोस्तों ने पहले शराब पिलाई और फिर थाना क्षेत्र के गांव कौल निवासी मजदूर की हत्या कर लाश को काली नदी में फेंक दिया। शनिवार को मृतक के भाई व गांव वालों ने पूरे दिन काली नदी में तलाश किया। जेसीबी से भी मदद ली गयी, लेकिन शव नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में जिन दो लोगों को उठाया शाम होते-होते वो पुलिस को गुमराह करते नजर आए। पहले तो उन्होंने कहा था कि मारकर काली नदी में फेंक दिया। बाद में शाम को कहने लगे कि काली नदी नहीं किसी दूसरी जगह फेंका है।

खरखौदा के गांव कौल निवासी राजकुमार पुत्र वीरपाल मजदूरी कर परिवार पालता है। एक दिन पहले वह खरखौदा जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा तो परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वह शराब के एक ठेके पर सीसीटीवी में कैद नजर आया और पड़ताल की उसके बाद पुलिस ने मुंडाली के आड़ गांव के रहने वाले कमालुद्दीन पुत्र कलवा व शेरा को उठा लिया।

उनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उन्होंने राजकुमार के साथ बैठकर शराब पी। किसी बात को लेकर नशे में कहासुनी हो गयी। उसी दौरान उन्होंने राजकुमार का गला दबाकर मार दिया गया। उसकी लाश को काली नदी में फेंक दिया गया। राजकुमार के शव की पूरे दिन काली नदी में तलाश की गयी, लेकिन शव नहीं मिला। शाम को आरोपियों ने बताया कि मारकर शव काली नदी में नहीं जंगल में फेंका था। वहीं, दूसरी ओर शाम को मृतक के परिजनों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम लगा दिया। हंगामा करने वाले हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।

लिव-इन में रह रही युवती की हत्या कर पंखे से लटकाया

मेरठ: गंगानगर में तीन साल से लिव-इन में रह रही युवती की हत्या कर दी गयी। उसका शव पंखे से लटका मिला। प्रेमी घटना के बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा निवासी रिहान अहमद की बेटी इरम तीन साल से प्रेमी फैसल के साथ किराये का मकान लेकर रह रही थी। सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। सबसे पहले मकान मालिक ने उसका शव लटका देखा।

पंखे में दुपट्टा बांधकर शव को ऐसे लटकाने का प्रयास किया गया ताकि लगे कि फांसी का फंदा लगाया है। इरम का शव बेड पर बैठी अवस्था में मिला। उसके पिता ने बताया कि इरम ने कुछ समय पहले मां गुलनाज को वीडियो कॉल की थी। वह बुरी तरह से रो रही थी। उसने बताया था कि वह बहुत परेशान है। फैसल ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है। वह उससे अब पीछा छुड़ाना चाहता है। उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फैसल पर हत्या का आरोप लगाया। गंगानगर पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि फैसल का मोबाइल बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। सबसे बड़ा भाई फिर इरम फिर एक और भाई व सबसे छोटी बहन है।

कोर्ट के आदेश पर कथित भाजपा नेता और साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमा

मेरठ: कथित भाजपा नेता मयंक त्यागी व उसके दोस्तों पर कोर्ट के आदेश पर नौचंदी पुलिस ने अगवा कर गन पाइंट पर ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा कायम किया है। दिल्ली निवासी पीड़िता का आरोप है कि स्नेपचेट के जरिये व भाजपा नेता के संपर्क में आयी। भाजपा नेता ने उसको गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। गत 31 अगस्त 2022 की रात को मयंक त्यागी ने उसको दबोच लिया। उसके साथ गलत हरकत की। इसके वाद वह घर चली गयी, लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गत 17 मार्च 2024 को दिल्ली से मेरठ बुला लिया।

भैंसाली रोडवेज से उसको स्कार्पियो में अगवा कर लिया। गाड़ी में वीरेंद्र निवासी अंसल कालोनी, मोहित शर्मा व दो अन्य अज्ञात मौजूद थे। आरोप है कि तीन दिन तक बंधक बनाकर सभी ने सामुहिक दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वीडियो बनायी। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तीन दिन बाद मरणावस्था में भैंसाली रोडवेज पर फेंक कर भाग गए। नौचंदी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मयंक त्यागी व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img