Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, रक्षाबंधन पर बहनें रहेंगी परेशान

  • बसों में भी जबरदस्त भीड़ होती है और प्राइवेट टैक्सियों का मोटा किराया वसूला जाता है

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रक्षाबंधन पर ट्रेनों में सफर करके अपने भाई के पास पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधने को लेकर हजारों बहनें चिंतित हैं। इनकी चिंता ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने ने बढ़ा दी हैं। अधिकांश ट्रेनों में पूरे महीने रिजर्वेशन नहीं मिल पाएगा। रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। रक्षाबंधन पर हजारों बहनें दूसरे शहरों में रहने वाले अपने भाई को राखी बांधने के लिए या हजारों भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए अपनी बहनों के पास ट्रेन का सफर करके पहुंचते हैं, लेकिन इस बार अधिकांश ट्रेनों के पूरे माह तक रिजर्वेशन फुल हैं।

ऐसे में जहां बहनें अपने भाई के पास पहुंचने को लेकर चिंतित हैं, वहीं भाई भी अपनी बहन के पास पहुंचने को लेकर परेशान हैं। बसों में भी जबरदस्त भीड़ होती है और प्राइवेट टैक्सियों का मोटा किराया वसूला जाता है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों के हजारों लोग यहां नौकरी, मजदूरी या कारोबार करते हैं। इनकी बहनें उक्त राज्यों में रहती हैं। इसके साथ ही यहां के रहने वाले हजारों की बहनें दूसरे जनपदों में रहती हैं। लोग रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने घर या अपनी बहन के घर जाते हैं। अधिकांश लोग ट्रेन का सफर पसंद करते हैं। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त का है।

एक अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक मेरठ होकर गुजरने वालीं गोल्डन टेपल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, शालीमार एक्सप्रेस, कोच्चीवेली एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गया है। इनमें वेटिंग 200 चल रही है। इसको लेकर यात्रियों में मायूसी है। लोग ट्रेन का सफर करने को लेकर परेशान हैं। सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन के मौके पर हर वर्ष लगभग सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो जाते हैं। इस बार भी ट्रेनों के रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है।

आज से पुराने रूट पर दौड़ेगी नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों को राहत

मेरठ: रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने को लेकर वाया कानपुर संचालित हो रही सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का सोमवार से अपने पुराने रूट पर संचालित की जाएगी। वहीं पांच दिनों से रद्द चल रही मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस कल से पुन: ट्रैक पर दौड़नी शुरू हो जाएगी। शाहजहांपुर के रोजा में रेलवे लाइन के कार्य के चलते अनेक ट्रेनों के रूट बदले गए और कई ट्रेनों को रद्द किया गया। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच संचालित होने वाली 14511 व 14512 नौचंदी एक्सप्रेस हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, संडीला, लखनऊ होकर प्रयागराज पहुंचती है।

रोजा में रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली 14511 नौचंदी एक्सप्रेस को 22 जुलाई से चार अगस्त तक वाया कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा संचालित किया गया। यह ट्रेन सोमवार से अपने पुराने रूट पर संचालित की जाएगी। इसी तरह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली 14512 नौचंदी एक्सप्रेस को 23 जुलाई से पांच अगस्त के बीच वाया खुर्जा कानपुर संचालित किया जाएगा। मंगलवार से उक्त ट्रेन अपने पुरानी रूट से गुजरेगी। वहीं, दूसरी ओर 22453 लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रोजा में रेलवे ट्रैक का कार्य के चलते 31 जुलाई से पांच अगस्त तक रद्द किया गया। यह ट्रेन मंगलवार से पुन: ट्रैक पर दौड़नी शुरू हो जाएगी। मेरठ से लखनऊ जाने वाले 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस एक से छह अगस्त तक रद्द रहेगी।

यह ट्रेन सात अगस्त से पुन: ट्रैक पर दौड़नी शुरू हो जाएगी। उधर, कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार के बीच 04323 और 04324 कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार से बंद हो गया। इसी तरह दिल्ली से सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली मीमो ट्रेन 04403 और 04404 का संचालन हरिद्वार तक किया गया था। उक्त ट्रेन का संचालन सहारनपुर तक कर दिया गया। इसके अलावा उज्जैनी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, देहरा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, आदि छह ट्रेनों के ठहराव रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर में सोमवार से बंद हो जाएंगे। इन स्टेशनों से उक्त ट्रेनें नॉन स्टॉप गुजरेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img