Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सुहागिनों के हाथ में खनकेगी फिरोजाबाद की चूड़ियां

  • हरियालिका तीज पर विशेष तौर पर हरे रंग की मेहंदी, हरे परिधान, हरी चूड़ियां पहनने का होता है विशेष महत्व

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हरियाली तीज और रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में विशेष तैयारी की जा चुकी हैं। हरियाली तीज के दिन बहनें और माताएं हरियाली का तीज का व्रत कर हरे रंग के परिधान, चूड़ियां पहन कर व मेहंदी लगाकर, सोलह शृंगार करके, सावन की कजरिया गाएंगी व झूला झूलेंगी। सावन का महीना और हरियालिका तीज हरे रंग से खासतौर पर जुड़ी हैं। हरियालिका तीज पर विशेष तौर पर हरे रंग की मेहंदी, हरे परिधान, हरी चूड़ियां पहनने का विशेष महत्व हैं।

दरअसल, सावन का महीना शुरू होते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है। सावन का महीना भगवान आशुतोष को अधिक प्रिय है। इस समय प्रकृति अपने पूरे सौंदर्य पर होती है। सावन मास में भगवान शिव को भी बेलपत्र, धतूरा, भंग, जैसी वस्तुएं अर्पित की जाती है। जिनका रंग हरा है। सावन में महिलाएं भगवान शिव की आराधना करती है। इसी बीच में तीज का त्योहार पड़ता है। सनातन धर्म में हरा रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐ3से में मान्यता है कि सावन की हरियाली का तीज पर हरे रंग की चूड़ियां व परिधान पहनने से भगवान शिव व मां पार्वती प्रसन्न होते हैं और मनचाहे फल की पूर्ति होती है। इसको देखते हुए बाजारों में भी तैयारी पूरी है। परिधानों की दुकानें, चूड़ियों की दुकान व मेहंदी आर्टिस्ट पूरी तरह से तैयार है।

फिरोजाबाद से आ रही लाख की चूड़ियां

इस बार सुहाग नगरी व चूड़ियों का शहर नाम से प्रचलित फिरोजाबाद में तैयार चूड़ियां बजारों की रौनक बढ़ा रही है। कम फैशन की संचालिका मनजीत कौर बताती है कि तीज पर सबसे ज्यादा कांच की चूड़ियां चलती है। डिमांड को देखते हुए फिरोजाबाद से कुंदन, जरकन, पोल्की डिजाइन के कड़े व चूड़ियां व इसके साथ ही जयपुर के जयपुरी कड़े व राजस्थान के लाख के कड़े मल्टी कलर में लोग पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में इस बार बोरोसिल कांच महिलाओं और नवविवाहिताओं को खूब पसंद आ रहा है। बोरोसिल कांच में ट्रांसपेरेंट, लाइट, प्रिंटेड व मल्टीकलर चूड़ियों की बिक्री अत्यधिक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img