Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Shraddha Kapoor: ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर को लेकर आया बड़ा अपडेट,नागिन के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। साथ ही अब श्रद्धा कपूर को लेकर नई अपडेट सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के दौरान ही ‘स्त्री 3’ बनाने की घोषणा की जा चुकी है। हालांकि अभी तक समय और साल निर्धारित नहीं किया गया है कि ‘स्त्री 3’ कब आएगी। श्रद्धा की आने वाली फिल्मों में स्त्री 2 के बाद स्त्री 3 से लेकर टाइम ट्रेवल पर आधारित फिल्म शामिल है। यही नहीं बल्कि एक फिल्म में श्रद्धा कपूर नागिन के किरदार में भी नजर आ सकती हैं।

15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज 

इस फि 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज ल्म में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘स्त्री 2’ अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। बता दें यह फिल्म 2018 में आई ‘स्त्री’ की अगली कड़ी है। यह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

टाइम ट्रेवल पर आधारित है फिल्म

अब बात करते हैं श्रद्धा कपूर की एक और आने वाली फिल्म की, जो टाइम ट्रेवल पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा एक टाइम ट्रेवल पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन, फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है और ना ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने आई है, लेकिन इतना जरूर तय है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर जरूर नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘नागिन’ नाम की फिल्म या फिर फिल्म में नागिन के किरदार में श्रद्धा दिखाई देंगी। यह किरदार पहले दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने निभाया था। हालांकि श्रद्धा कपूर के लिए यह रोल आसान होने वाला नहीं है। लेकिन, श्रद्धा को इस रोल में देखना वाकई दिलचस्प होगा। बता दें फिल्म के प्रोड्यूसर हैं निखिल द्विवेदी और डायरेक्टर विशाल फुरिया। फिलहाल, फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img