Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

  • ग्राम लड्डूवाला के खादर में शराब की भट्टी चलाते समय किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: पुलिस ने राम गंगा नदी ग्राम लड्डूवाला के खादर में अवैध शराब की भट्टी चलाते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसमें गन्ने की फसल का सहारा लेकर एक फरार हो गया। अभियुक्त के पास से 75 लीटर अवैध शराब, 250 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।

अफजलगढ़ पुलिस ने बताया कि राम गंगा नदी के खादर ग्राम लडडूवाला में अवैध शराब बनाने की सूचना पर जगीर सिंह पुत्र जगतार सिंह व बलदेव पुत्र जगीर सिंह निवासीगण ग्राम लड्डूवाला को गांव के खादर में अवैध शराब की भट्टी चलाते पाया गया।

29 12 e1608125587625

जिसमें अभियुक्त जगीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जबकि एक साथी बलदेव सिंह गन्ने की फसल का सहारा लेकर फरार हो गया। अभियुक्त के पास से 75 लीटर अवैध शराब खाम, 250 लीटर लहन, बडा ड्रम, एक प्लास्टिंक पाईप व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई संजीव कुमार तोमर, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सीमांत कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र चौहान व हेमंत कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img