Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

मुसीबत का सफर, बेपटरी शहर का ट्रैफिक

  • बेकाबू होते जा रहे हापुड़ स्टैंड चौराहे के आसपास के हालात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर के ट्रैफिक के हालात एक बार फिर बेकाबू होते जा रहे हैं। पीक ओवर में शहर की सड़कों की बात करें तो गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं। हालात कितने गंभीर हो गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर की कई सड़कों से तो लोगों ने गुजरना ही बंद कर दिया है। जाम में झाम में फंसने के डर से तमाम लोगों ने अब वैकल्पिक रास्ते तलाश लिए हैं। शहर के कुछ इलाकों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि यहां सुबह से लेकर शाम तक जाम ही लगा रहता है। कचहरी के आसपास का इलाका, वेस्टर्न कचहरी रोड व इस्टर्न कचहरी रोड जाम के लिए सबसे ज्यादा बदनाम है।

अभी तक होता यह था कि कचहरी के दोनों पुलों पर कोआपरेटिव व मेघदूत वाले पुल पर ही जाम लगा करता था, लेकिन अब हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि सिविल लाइन का वीआईपी माना जाने वाला इलाका जिसमें एसएसपी आफिस व कमिश्नरी दोनों शामिल हैं, वहां भी पीक ओवर के अलावा भी दिन में कई बार जाम सरीखे हालात बने रहते हैं। शहर के दूसरे इलाकों में भी ट्रैफिक का हाल बहुत अच्छा नहीं है। शहर की पुरानी आबादी वाले कई इलाके तो ऐसे हैं जहां सुबह शाम जाम लगना और उसमें फंसना तय है।

माल रोड सबसे ज्यादा दबाव

ट्रैफिक जाम की यदि बात की जाए तो ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव माल रोड पर नजर आता है। आयुक्त आवास चौराहे से लेकर वाया आर्मी सप्लाई डिपो, पीर वाला चौराहा, लालकुर्ती थाना से लेकर टैंक चौराहे तक माल रोड जाम के मामले में पूरे शहर में अब खासा चर्चा में है। शहर के जाम से बचने के लिए जो लोग माल रोड से गुजरना पसंद करते थे, वो अब माल रोड से बचकर निकलते हैं।

पुराने ढर्रे पर बेगमपुल और हापुड़ स्टैंड चौराहा

शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के नाम पर बेगमपुल व हापुड़ स्टैंड चौराहे को जाम मुक्त कर पहल का दावा किया गया। ऐसा किया भी गया। इसके लिए बेगमपुल चौराहा व पुराने हापुड़ स्टैंड पर ई-रिक्शाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गर्र्इं, लेकिन बेगमपुल चौराहे पर एक बार फिर से ई-रिक्शाएं मंडराने लगी हैं। हापुड़ रोड व दिल्ली रोड दोनों के सोतीगंज चौराहे से आगे ई-रिक्शाओं के आने पर मनाही थी, लेकिन अब बेगमपुल चौराहे तक ई-रिक्शाएं पहुंचे लगी हैं।

हो रहा है सुधार

  • शहर के ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए काफी काम किया जा चुका है। बेगमपुल व हापुड़ स्टैंड चौराहे इसका प्रमाण है। अभी काफी कुछ किया जाना है। स्टाफ मुस्तैदी से काम कर रहा है। -राघवेंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक, मेरठ।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img