Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Education News: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं की प​रीक्षा का कार्यक्रम, यहां देखें पूरी डिटेल

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी, दिन शुक्रवार से शुरू होकर 17 मार्च 2025 दिन सोमवार को खत्म होगी।

बता दें कि इस साल की बोर्ड परीक्षाएं गत वर्ष की तुलना में थोड़ा जल्दी आयोजित हो रही हैं। लगभग दस दिन पहले परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं दसवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं और आंतरिक परीक्षाएं गुरुवार 3 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जो कि 20 फरवरी 2025 तक चलेंगी। हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन मतलब 12वीं की लिखित परीक्षाएं मंगलवार 11 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 18 मार्च 2025 तक होंगी। बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, मौखिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षाएं 24 जनवरी से 10 फरवरी 2025 तक होंगी।

जल्दी होगी परिक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड इस बार बोर्ड परीक्षाएं पहले आयोजित करा रहा है। महाराष्ट्र बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड देखें तो बोर्ड एचएससी एग्जाम फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते और एसएससी बोर्ड एग्जाम मार्च महीने के पहले हफ्ते में आयोजित कराता रहा है।

यह है वजह

महाराष्ट्र बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि परीक्षाएं ठीक से और समय से पूरी हो जाएं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। परीक्षाएं यदि जल्दी खत्म हो जाएंगी तो विद्यार्थी अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम से लेकर इम्प्रूवमेंट एग्जाम तक सब समय से हो जाएंगे, इससे आगे की प्रवेश प्रक्रिया में समस्या नहीं होगी।

कुछ समय में जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम

महाराष्ट्र बोर्ड ने यह भी बताया कि स्टूडेंट्स के स्ट्रेस को कम करने के लिए अभी सिर्फ परीक्षा तारीखों की घोषणा की गई है। ताकि उन्हें पता हो परीक्षा कब हो रही है और वे अपनी तैयारी उस हिसाब से कर सकें। विस्तृत कार्यक्रम कुछ समय में जारी किया जाएगा। हालांकि परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो आधिकारिक वेबसाइट [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img