Monday, August 24, 2026
- Advertisement -

प्रदेश सरकार से डरने वाले नहीं सपा कार्यकर्ता: अशोक

  • कहा, कृषि कानूनों के विरोध में जारी रहेगा आंदोलन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों को लेकर पार्टी द्वारा किए जा रहे आंदोलन को प्रदेश सरकार द्वारा दबाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सपाइयों पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर नजरबंद कर ही है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है।

बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने आर्यपुरी स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कृषि कानून बनाए गए हैं। जिसके विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं।

गत 7 दिसंबर से उप्र सरकार जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर नजरबंद कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन व आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। जिस कारण कार्यकर्ताओं को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को परेशान ना किए जाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह को शामली शहर का नगर अध्यक्ष भी मनोनीत किया है। इस अवसर पर मांगेराम मलिक, जावेद जंग, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver Price: सोने की चमक बरकरार, 1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में गिरावट

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सोने की शुरुआत सोमवार को...

अमरावती अग्निकांड के बाद सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

Asha Singh: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img