Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Happy Independence Day 2024: आज देशभर में मनाया जा रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस, अपने मित्रों, रिश्तेदारों आदि को भेजे देशभक्ति के ये खास संदेश

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। सदियों तक भारत अंग्रेज हुकूमत के आधीन रहा। गुलामी के उस दौर में भारतीयों को अधिकार प्राप्त नहीं थे। अंग्रेजों के नियम कायदों को मानना पड़ता था। अंग्रेजी प्रशासन की प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी।

बाद में भारत के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं ने देश की आजादी की मांग को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया। अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए, तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीरें तोड़ आजाद हुआ और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल पड़ा।

भारत के इतिहास में 15 अगस्त का दिन बहुत खास होता है। आज का दिन पूरे जश्न के सा​थ देश में मनाया जाता है। वहीं, आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान दिल्ली के लाल किला से देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। वहीं देश की तीनों सेनाएं शक्ति प्रदर्शन करती हैं।

एयर शो का आयोजन होता है। आप भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हो सकते हैं। आज की सुबह आप अपने सभी प्रियजनों, दोस्तों, परिवार के लोगों को व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर देशभक्ति की भावना बढ़ा सकते हैं।

भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img