Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

रक्षाबंधन: बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है…

  • शहर से लेकर देहात तक हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की दीघार्यु की कामना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके दीघार्यु होने की कामना की। इस मौके पर बाजार में राखी व मिठाई की सजी दुकानों में बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है प्यार के दो तार से संसार बांधा है… जैसे बजते गीत वातावरण में रस घोल रहे थे। इस मौके पर राखी के साथ-साथ मिठाई की भी काफी बिक्री हुई। दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा भैंसाली बस स्टैंड में भीड़ अधिक थी।

जिसमें अधिक संख्या महिलाओं की थी। बहनों ने भाइयों की कलाइयों से प्यार बांध कर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। राखी बांधने का सिलसिला लगभग पूरे दिन जारी रहा। दूरदराज से भी कई विवाहित बहनें भाइयों के घर पहुंच कर राखी बांधा तो वहीं कई भाई खुद राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे। भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें राखी बांधती बहनों की खुशी देखते ही बनती थी। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए। बाजारों में भी इस मौके को लेकर विशेष भीड़भाड़ रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img