Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

  • फ्री सेवा के लिए महिलाएं बोलीं-थैंक्यू योगी जी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को सावन के अंतिम सोमवार के दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन से एक दिन पहले जहां बहनों को भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत की सौगात मिली। वहीं 24 घंटे के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस से मुफ्त सफर की सौगात दी गई। कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरे दिन फ्री बस सेवा उपलब्ध रही। मुफ्त बस यात्रा रविवार रात 12:00 बजे से शुरू होकर मंगलवार रात 12 बजे तक प्रभावी रही। इस दौरान सात से आठ हजार बहनों ने बस का सफर तय करके अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और अपनी रक्षा का वचन लिया और भाई की दीघार्यु की कामना की।

प्रथम चरण में भैंसाली डिपो मेरठ क्षेत्र से 170 बसें चलाई गई। इसमें मेरठ स्पेशल डिपो प्रमुख रही इसमें मेरठ से देहरादून, मेरठ से बागपत, मेरठ से बड़ौत, कौशांबी से शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जानें वाली बसें शामिल रही। जिसके साथ ही 40 सिटी बस चलाई गई जिसमें 10 सिटी बसे लोकल के लिए और 10 सरधना तथा 20 बसे मवाना से हस्तिनापुर रोड पर रही। सुरक्षा के मद्देनजर रक्षाबंधन पर सुबह से ही बस अड्डों पर पुलिस बल तैनात रहा व यह सिलसिला रात्रि तक बस अड्डों पर बहनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान चलता रहा।

त्योहार पर अपने मायके जाने के लिए बहनों में अलग ही उत्साह व जोश देखने को मिला। तड़के सुबह से ही बस अड्डों पर बहनों की आवाजाही देखने को मिली। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुछ बहनों को सामान और बच्चों के साथ बस अड्डे तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना भी करना पड़ा क्योंकि थापर नगर से बस अड्डे तक आॅटो, ई-रिक्शा जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि पिछले साल 48 घंटों के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई गई थी। मगर इस वर्ष पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वालों के लिये भी फ्री बस सेवा दी जाएगी।

जिसके लिए इस बार सिर्फ 24 घंटों के लिये सेवा दी गयी। नोएडा में एक अस्पताल में नर्स की ड्यूटी करने वाली माधुरी राय ने बताया कि वह मेरठ से हैं, रक्षाबंधन पर अपने भाई के यहां हस्तिनापुर जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा त्योहार पर फ्री बस सेवा से वह खुश है। पहाड़ों पर खर्च अधिक हो जाता है। ऐसे में घर जाने के लिए फ्री बस सेवा से बहुत राहत मिली है। माधवपुरम निवासी नेहा ने कहा योगी सरकार का फ्री बस सेवा बहुत ही सुविधाजनक है। मगर बस समय पर ना मिलने से विलंब हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img