Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

इंतजाम फेल, पूरे दिन जाम से जूझते रहे हाइवे

  • माल रोड, दिल्ली रोड समेत तमाम रास्तों पर लगा रहा भयंकर जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रक्षाबंधन के मौके लगने वाले जाम से निपटने के लिए टैÑफिक पुलिस ने जितने भी इंतजाम किए गए, शाम होते-होते वो सब धड़ाम हो गए। एनएच-58 पर सोमवार शाम को भयंकर जाम लगा गया। हजारों वाहन जाम में फंस गए। मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक जाम की मार से लोग बेहाल नजर आए। दरअसल, हाइवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां उतर आयीं थी। इन सभी में रक्षा बंधन मनाने जा रहे या फिर मना कर लौट रहे परिवार मौजूद थे।

हाइवे पर सर्विस रोड से होकर रॉग साइड आ रहे कुछ वाहन चालकों ने जाम की मुसीबत को बढ़ाने का काम किया। रही सही कसर हाइवे पर रोक के बावजूद डिवाइडर जंप करने वाले दो पहिया वाहन चालकों ने पूरी कर दी। 20 मिनट का सफर पूरा करने में लोगोंं को पूरा सवा घंटा लग गया। केवल हाइवे ही नहीं शहर के भीतर दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, माल रोड तक पूरे दिन जाम से जूझते रहे। हालांकि टैÑफिक पुलिस की ओर से प्रयास किया गया था कि सोमवार को किसी भी रास्ते पर गाड़ियों के पहिये थमने की नौबत ना आए, लेकिन ऐसे सभी इंतजाम धरे रह गए।

ऐसा नहीं कि जहां पर जाम लगा था, वहां पुलिस नहीं थी। हालांकि हाइवे पर पुलिस वाले केवल खड़ौली कट पर ही नजर आए, लेकिन उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि जाम में फंसी गड़ियों को कुछ राहत दे सकें। उनकी हालत केवल जाम का तमाश भर देखने वालों के सरीखी थी। वो कुछ भी करते नजर नहीं आए। केवल हाथ बांधे खडेÞ रहे। यहां तक कि शराब के ठेके के समीप उनके सामने कुछ बाइक चालक बार-बार डिवाइडर जंप कर रहे थे, वो उन्हें भी नहीं रोक पा रहे थे। जिससे मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ती चली गयी। वहीं, दूसरी ओर यदि माल रोड की बात करें तो वहां पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस का स्टॉफ था, लेकिन तमाम तैयारियां गाड़ियों की भारी संख्या के आगे बेबस नजर आयीं।

सोमवार को दिल्ली रोड पर भी बुरा हाल था। यहां भी रक्षा बंधन पर्व मना कर लौट रहे परिवारों की गाड़ियों की वजह से जबरदस्त जाम लग गया था। दिल्ली रोड पर लगे जाम के साइड इफैक्ट बागपत रोड, शारदा रोड व आसपास के अन्य इलाकों पर भी नजर आये। वहीं, इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि रक्षा बंधन के जाम से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किये गए। पुलिस ने जिम्मेदारी निभाई, लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ने से थोड़ा दिक्कत आयी है।

दिन निकलते ही लगा जाम, रातभर हाइवे पर रेंगते रहे वाहन

मोदीपुरम: रक्षाबंधन के पर्व पर शहर से लेकर देहात तक भयंकर जाम रहा। जाम सुबह से ही हाइवे और रुड़की रोड पर लगना शुरू हो गया। खासकर देहात के लावड़ सोफीपुर और आसपास देहात के इलाकों में भी जाम की भयंकर समस्या देखने को मिली। हाइवे पर जगह-जगह जाम रहा। टोल प्लाजा पर तो दिन निकलते ही हालात बेकाबू हो गए। जाम का कारण रक्षाबंधन के त्योहार पर आने जाने वालों की भीड़ रही है। टोल पर सुबह से लेकर रात तक जाम की हालत बेकाबू रही।

टोल प्रबंधन का कहना है कि जाम की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया, लेकिन जाम से कोई निजात नहीं मिल पाई। इस जाम में फंसे लोगों की हालात गर्मी में खराब हो गई। समय पर लोग अपने घर नहीं जा सके। वहीं, मेंटीनेंस अधिकारी टोलवे कम्पनी ब्रिजेश सिंह का कहना है कि हाइवे पर जाम रक्षाबंधन के पर्व के कारण लगा है। टोल पर जाम से निजात दिलाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था, लेकिन अधिक यात्री होने के कारण जाम पर काबू नहीं पाया गया है।

सिर्फ वसूली करने में लगी रही पुलिस

जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस नहीं दिखाई दी। ट्रैफिक पुलिस सिर्फ जाम खुलवाने के बजाए वसूली करने में लगी रही। जिसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।

यहां रही जाम की समस्या

हाइवे पर परतापुर के पास जाम रहा। खड़ौली में भी भयंकर जाम रहा। मोदीपुरम चेकपोस्ट के समीप जाम रहा। टोल प्लाजा और दौराला के अलावा लावड़ रोड पर भयंकर जाम रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार...

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img