Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

ट्रक से टकराया कैंटर, चार की मौत, कई घायल

  • मृतकों में दो किठौर के महलवाला और एक मुंडाली के आलमपुर निवासी
  • ईस्टर्न पेरिफेरल पर सोमवार तड़के हुआ हादसा परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: ईस्टर्न पेरिफेरल पर सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के घरों पर जैसे ही खबर पहुंची परिवारों में कोहराम मच गया। किठौर के महलवाला और मुंडाली के आलमपुर से परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जहां से पुलिस ने उन्हे नोएडा मोर्चरी भेज दिया।

किठौर का महलवाला निवासी सोमपाल (42) बैंड बजाने का काम करता है। रविवार सुबह आठ बजे वह बड़े बेटे अरुण (19) और पड़ोसी राजू (22) पुत्र गीताराम को लेकर शर्मा बैंडपार्टी के यहां मेरठ गया था। इन्हीं के साथ मुंडाली का आलमपुर निवासी रोहित (22) पुत्र नत्थू भी था। बताया गया कि चारों लोग बैंडपार्टी के साथ मेरठ तेजगढ़ी से हापुड़ में बाबा जहारवीर की झांकी बजाने पहुंचे। देररात झांकी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बैंडपार्टी कैंटर में सवार होकर फरीदाबाद के लिए निकली।

तड़के तीन बजे ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलवल के पास पहुंचते ही उनकी कैंटर सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ सोमपाल, राजू, रोहित और अर्जुन की मौके पर मौत हो गई जबकि सोमपाल के बेटे अरुण समेत कई लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। हड़बड़ाए परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामींण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जहां से पुलिस ने उन्हें नोएडा मोर्चरी भेज दिया।

बैंड मालिक का बेटा भी गंभीर

महलवाला के ग्रामीणों ने बताया कि शर्मा बैंड गांव निवासी इलयास के दामाद का है। हादसे में बैंड मालिक का बेटा भी गंभीर घायल हुआ है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवारों पर टूटा गम का पहाड़

राजू, सोमपाल की मौत और अरुण का पैर टूट जाने से दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामींणों ने बताया कि आठ माह पूर्व राजू के बड़े भाई रविंद्र की भी परीक्षितगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक साल में दो बेटों की मौतों से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमपाल के पांच बेटी दो बेटे और राजू के तीन बेटी एक बेटा है। सोमपाल की पत्नी बबीता और राजू की पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। आलमपुर के रोहित की भी दो वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है उसकी पत्नी गर्भवती है।

करनाल हाइवे पर बाइक-टेंपो की भिड़ंत

सरधना: रविवार की रात मेरठ-करनाल हाइवे के ईकड़ी चौराहे पर बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। रविवार की रात सवारी से भरा एक टेंपो मेरठ की ओर से भूनी चौराहे पर जा रहा था। इस दौरान टेंपो जैसे ही मेरठ-करनाल हाइवे स्थित ईकड़ी चौराहे पर पहुंचा तो हाइवे पार कर रहे बाइक सवार दो युवकों से टेंपो भिड़ गया। टक्कर लगते हुए बाइक सवार दूर जाकर गिरे। वहीं टेंपो भी पलट गया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में चोटिल हुए बाइक सवार वहां से निकल लिए। वहीं टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। भूनी गांव निवासी बोबी उर्फ सोहनपाल पुत्र राजेंद्र व गोलू पुत्र प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। सोहनपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं रात में ही शामली की ओर से तेज गति पर आ रही क्रेटा गाड़ी की सड़क पार कर रही नील गाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही की गाड़ी के एयरबैग खुल गए। जिससे उसमें सवार लोग बच गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img