Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर कांग्रेस में आंतरिक खुलकर आई सामने, इन विधानसभा सीटों की दावेदारी पर ‘रार’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर कांग्रेस में अंतर विरोध खुलकर सामने आ गया है। सूत्रों के अनुसार, नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू संभाग में नगरोटा, रैपर दोमाना, विजयपुर, नौशेरा, सुंदरबनी, चिनाब वैली सहित दस से अधिक सीटों की मांग की है, जिसका पार्टी के भीतर विरोध हो रहा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन नेकां की ओर से उक्त सीटों की मांग की जा रही है, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। नौशेरा-सुंदरबनी सीट रिफ्यूजियों की रही है और कांग्रेस हमेशा इसका समर्थन करती रही है। इसके साथ पिछले दस सालों से जो नेता पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें नेकां द्वारा संबंधित सीट पर खड़ा हो जाने के बाद निराश होना पड़ेगा।

कांग्रेस किसी के भी साथ काम करने को तैयार: मीर

डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए तैयार है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ना चाहता है। मीर ने कहा, संसद चुनाव से पहले और अब विधानसभा चुनाव से पहले, हमने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img