Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकता में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत सात लोगों का हो रहा पॉलीग्राफ टेस्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का मामले में आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। पूर्व प्रिंसिपल के अलावा इस मामले में आरोपी संजय रॉय और मेडिकल कॉलेज के चार अन्य डॉक्टर्स का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है।

बता दें कि सीबीआई ने अदालत में अर्जी देकर संदीप घोष, आरोपी संजय रॉय और चार अन्य डॉक्टर्स का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मंजूरी मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था।

अदालत की मंजूरी के बाद शनिवार को सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है। हालांकि संदीप घोष के अलावा जिन चार अन्य डॉक्टर्स का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है, उन्होंने ही मृतका के साथ घटना वाली रात डिनर किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img