Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Delhi University Admission 2024: डीयू ने जारी किया स्नातक में एंट्री के लिए दूसरे राउंड का आवंटन,इस दिन तक करें शुल्क भुगतान

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन से डीयू यानि दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का सीट आवंटन कर दिया है। वहीं, अभ्यार्थी अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करके अपनी सीट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

दरअसल, जिन उम्मीदवारों को डीयू की ओर से दूसरे चरण में सीट अलॉट हुई है उनको 27 अगस्त शाम 4 बजकर 59 मिनट तक या उससे पहले अपनी सीट को कंफर्म करना होगा। सीट कंफर्म न करने की स्थिति में आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी। वहीं प्रवेश एक लिए 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे चरण में 24 हजार से ज्यादा सीटें आवंटित हुई हैं।

इस दिन तक करें शुल्क भुगतान

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है उनको डीयू की ओर से 30 अगस्त शाम 4:59 तक अनिवार्य रूप से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करें।

कितनी सीटें हुई आवंटित?

डीयू की ओर से दूसरे चरण में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के कुल 24,869 सीटें आवंटित हुई हैं। सीट अपग्रेड करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुल 27,554 सीटें आवंटित हुई हैं। आपको बता दें कि डीयू की ओर से कुल 71,600 सीटों पर अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

इसमें से कुल 65,775 सीटें पहले चरण में कन्फर्म हो चुकी हैं। इसमें से 43,067 छात्रों ने सीट अपग्रेडेशन के लिए रिक्वेस्ट की थी और 20,829 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज किया था। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img