Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Shraddha Kapoor: ‘स्त्री 2’ की कामयाबी के बाद अब श्रद्धा इन फिल्मों में आएंगी नजर,जानें कौन-कौन सी है फिल्में

नमस्कार, देनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ की कामयाबी को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं। दर्शकों को ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आ रही है। महज 11 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

फिल्म की सफलता से श्रद्धा कपूर की कामयाबी भी आसमान छू रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स इतने बढ गये हैं कि उन्होंने पीएम मोदी को भी पीछे छोड दिया हैं। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी भारतीय बनकर गयी हैं। इसके बाद से ही फैंस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में..

स्त्री 3

श्रद्धा कपूर और राजकमार राव की ‘स्त्री 2’ की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शकों को ‘स्त्री 3’ का बेसब्री से इंतजार है। ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा ‘स्त्री 3’ में भी नजर आएंगी। अभिनेता अभिषेक बैनर्जी ने हाल ही में इसे लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि इसकी स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा बनकर तैयार है। ये दूसरे भाग से भी ज्यादा मजेदार होने वाली है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग कर शुरू होगी या पर्दे पर कब आएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

चालबाज इन लंदन

पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ में भी श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हो चुका है। फिलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को श्रद्धा की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

केटीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पास पाइपलाइन भी कई फिल्में हैं। खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर जल्द ही असीमा छिब्बर के निर्देशन में बन रही केटीना में भी दिखाई दे सकती हैं। इसमें वह एक बार फिर दर्शकों को अपने अंदाज का कायल करती हुई दिखाई देंगी।

नागिन

इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास नागिन नामक एक फिल्म भी है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म को लेकर लंबे वक्त से कोई अपडेट नहीं है।

नो एंट्री सीक्वल

निर्माता बोनी कपूर की हिट फिल्मों में से एक ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बोनी कपूर ने कुछ समय पहले इसकी मेल लीड कास्टिंग को लेकर खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नो एंट्री के सीक्वल के लिए श्रद्धा कपूर को ऑफर दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img