Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

गॉडविन पब्लिक स्कूल में चल रहा फुटबाल टूर्नामेंट

  • इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में खेला गया क्वार्टर फाइनल मैच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में चल रही 28 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाली इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। इस दौरान सेमीफाइनल में जगह बनाने को चारों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर एक-दूसरे से टक्कर ली। आर्मी पब्लिक स्कूल, आर्यंस और सीवीपीएस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। इस दौरान फुटबॉल पे्रमियों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्द्धन किया। मैच के समापन पर खेल विभाग इंचार्ज ने सेमीफाइनल्स मुकाबलों में कड़ा संघर्ष होने की बात कही।

दिन के मैचों का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. विनम्र शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये इस तरह के आयोजन काफी अच्छा प्रभाव खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर छोड़ते हैं। मैच के दौरान स्कूल के फुटबॉल मैदान पर गोल पोस्ट में गेंद पहुंचाकर गोल बनाने की होड़ खिलाड़ियों के बीच देखने को मिली। डिफेंस, मिडफिल्डर और अटैकिंग पोजिशन पर खेल रहे खिलाड़ियों गोलपोस्ट पर गोलकीपर को छकाकर गोल मारने के कई मौके बनाये।

पहले मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एमपीएस को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में आईपीएस की टीम को आर्यंस की टीम ने 2-0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच अशोका एकेडमी और सीवीपीएस के बीच खेला गया, जिसमें सीवीपीएस ने 1-0 से बाजी मारी। खेल प्रभारी पीपी डॉन ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमे फाइनल में खेलेंगी।

उद्घाटन मैच में मेजबान टीम ने कालका को हराया

मेरठ: लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय वेस्टा-फेस्टा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वार्षिक इंटर स्कूल फुटबॉल और वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सीजन-3 के पहले दिन उद्घाटन ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने किया। फुटबॉल के उद्घाटन मैच में मेजबान टीम ने कालका स्कूल की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। स्कूल प्रांगण में उद्घाटन सत्र की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्पोर्ट्स डांस और योगा पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद और मेरठ के 40 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल का उद्घाटन मैच मेजबान सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल और कालका पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें मेजबान टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। वॉलीबॉल के गर्ल्स ग्रुप के मैचों में राधा गोविंद स्कूल ने गाजियाबाद डीडीपीएस को और दर्शन एकेडमी ने राधा गोविंद स्कूल को हराकर अपने मैच जीते।

06a 2

अन्य मैचों में वर्धमान एकेडमी ने नोबेल पब्लिक स्कल को और वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड ने पीजीएम एकेडमी की टीम को तथा पीजीएम एकेडमी की टीम ने आईपीएस की टीम को हराकर विजय हासिल की। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। प्रिंसिपल मनीषा जैन ने बताया कि शनिवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत संदस्य प्रदीप चपराणा, मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ललित पंत, हरीश ठाकुर, एसपी वर्मा, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img