Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह की दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

  • परतापुर क्षेत्र के काशी गांव के एक शख्स से यह गिरोह कर रहा था 10 लाख की डिमांड

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: थाना पुलिस ने हनी ट्रेप में फंसाकर लाखों की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग काशी गांव के एक शख्स को अपने जाल में फंसाकर 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है।

परतापुर पुलिस की सक्रियता से हनी ट्रेप में फंसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। पता नहीं यह गिरोह आने वाले दिनों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाता। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले फहीम, फिरोज, आसिफ मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले दीपक और गंगानगर निवासी अनिकेत के साथ मिलकर मेरठ के होटलों में लड़कियों के माध्यम से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे लाखों की रंगदारी मांगा करते थे।

कुछ दिन पहले इन लोगों ने काशी गांव के रहने वाले एक शख्स को अपने खेल में फंसा लिया। यह गिरोह उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांग रहा था। धमकियों से आजिज आकर पीड़ित ने परतापुर पुलिस की शरण ली थी। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष गौतम ने एसआई मोहित सक्सेना के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। घंटों की भागदौड़ के बाद बुधवार को दिल्ली की रहने वाली दो मुस्लिम महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने परतापुर थाने में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि ये लोग अलग-अलग राज्यों के लोगों को हनी ट्रेप में फंसाकर उनसे वसूली करते थे। पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े कई और लोगों के नाम सामने आए हंै। जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।

दो साल पहले चोरी हुई बाइक का नोएडा में कटा चालान

मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र से दो साल पहले चोरी हुई बाइक का नोएडा में चालान कटा तो बाइक मालिक हैरत में पड़ गया। पुलिस ने उसके मोबाइल पर चालान का नोटिस भेज दिया। बाइक मालिक मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित का कहना था कि बाइक चोरी होने के बाद भी पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दो साल बाद अब नोएडा में उसकी बाइक का चालान कटा तो शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन फिर कुछ नहीं हुआ। आज पीड़ित एसएसपी से मिलने पहुंचा।

पूरा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। जटौली के साकिब अंसारी ने बताया कि दो साल पहले कृष्णा कालोनी से उसकी बाइक चोरी हुई थी तहरीर देने के बाद भी उसका मुकदमा नहीं लिखा। अब उसके मोबाइल पर बाइक के चालान का मैसेज आया तो उसे लगा कि कोई उसकी बाइक चला रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गोमांस प्रमाण के बिना वाहन जब्त करना गैरकानूनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध...

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...
spot_imgspot_img