Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जनता और विपक्ष के सवालों से बच रही है त्रिवेंद्र सरकार: प्रीतम

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने 21 दिसंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की कम अवधि को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता और विपक्ष के सवालों से बच रही है। इसलिए कोरोना की आड़ लेकर पहले एक दिन और अब तीन दिन का विधानसभा सत्र आहूत किया गया है। सत्र की अवधि न्यूनतम आठ दिन रखने की मांग 20 दिसंबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पार्टी की ओर से रखी जाएगी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी का हवाला देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागने की कोशिश कर रही है। करीब चार साल के कार्यकाल में सरकार ने जनता को जो घाव दिए हैं, कांग्रेस उन्हें सदन में प्रमुखता से उठाएगी।

57 विधायकों के प्रचंड बहुमत की सरकार को विपक्ष के 11 विधायकों से डर लग रहा है। कोरोना काल में अव्यवस्थाओं, मुख्यमंत्री राहत कोष के इस्तेमाल, किसानों और बेरोजगारों की समस्याएं, महंगाई के साथ ही प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार के मुद्​दों से सरकार कन्नी काटना चाहती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img